Samagra Marriage Portal – मैरिजसर्टिफिकेटकेलिएआवेदनकैसेकरें?

आप जानते होंगे कि हमारे देश में शादी-विवाह को अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों में से एक माना जाता है। यहां तक कहा जाता है कि जिसके जीवन में शादी नहीं हुई है, उसका जीवन अधूरा है। इसी महत्वपूर्ण पहलू को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने सर्व हित सुखाए के सिद्धांत पर आधारित एक पोर्टल विकसित किया है, जिसमें शादी से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है।

इसलिए, मैं आपको मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन और डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दूंगा। इस जानकारी के माध्यम से आप बिना किसी की सहायता के, स्वयं ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकेंगे और आवश्यक सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मैरिजसर्टिफिकेटक्याहोताहै?

साफ शब्दों में कहें तो मैरिज सर्टिफिकेट एक कानूनी दस्तावेज होता है, जो यह प्रमाणित करता है कि दो व्यक्तियों की शादी हुई है और वे कानूनी रूप से पति-पत्नी हैं।

पात्रता

समग्र विवाह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:

  • वर की उम्र 21 वर्ष और वधू की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • दोनों मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने चाहिए।
  • आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेजों के अतिरिक्त दो गवाह होने चाहिए।
  • जिस क्षेत्र में आप आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र में वर या वधू 6 महीने से अधिक समय से निवास कर रहे होने चाहिए। शादी के 1 महीने बाद आप Samagra Marriage Registration

समग्रमैरिजसर्टिफिकेटकेलिएआवेदनकैसेकरें?

इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले MP ENAGAR PALIKA पर जाएं।
  • पेज खुलने पर, मेन्यू बार में तीन पाई के समान आइकन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद, लिस्ट के रूप में कुछ विकल्प प्रदर्शित होंगे, जिसमें से “Quick Services” विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद, खुलने वाले विकल्पों में से “Application” पर क्लिक करें।
  • “Application” पर क्लिक करने के बाद, “Marriage Certificate Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जिसमें शहर का चयन करने के बाद “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें और “Continue” बटन पर क्लिक कर मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करें।

मैरिजरजिस्ट्रेशनकेलिएऑफलाइनआवेदनकैसेकरें?

  • सबसे पहले आपको नगरपालिका के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • मांगी गई जानकारी को सही तरीके से पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भरें।
  • अपने दोनों गवाहों की हस्ताक्षर और आवश्यक जानकारी भरें।
  • दोनों गवाहों के साथ नगरपालिका कार्यालय जाएं।
  • अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • यदि सबकुछ सही पाया जाता है, तो आप अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

मैरिजसर्टिफिकेटडाउनलोडकैसेकरें?

इसके लिए आप नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MP e-Nagar Palika पर जाएं।
  • मेन्यू बार में तीन पाई के समान आइकन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर लिस्ट के रूप में कुछ विकल्प दिखाई देंगे, उसमें “e-Services” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, नए लिस्ट में “Track Status” पर क्लिक करें।
  • फिर प्रदर्शित होने वाले विकल्पों में से “Download Marriage Certificate” पर क्लिक करें।

Leave a Comment