Samagra पोर्टलपरकालोनी/ वार्डकैसेखोजें? अपनावार्डजानें

मध्यप्रदेश सरकार ने सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर समग्र पोर्टल का निर्माण किया है। इसके अंतर्गत, आपको एक आईडी बनवाने की आवश्यकता होती है, और इस आईडी के माध्यम से आप मध्यप्रदेश राज्य में आने वाली सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, जिससे आपको किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अब, मैं आपको इस लेख में Samagra पोर्टल पर कॉलोनी/वार्ड कैसे खोजें? के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा, जिससे आप सभी चरणों को आसानी से समझ सकें और सारी जानकारी प्राप्त कर बिना किसी की सहायता के कॉलोनी या वार्ड, गांव की सूची निकाल सकें।

अपनावार्ड (कालोनी) कैसेजानें?

इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – https://samagra.gov.in/
  •  फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए “नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचें।
  •  इसके बाद, उसी अनुभाग में स्थित “अपना वार्ड (कालोनी) जाने” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा, उसमें आप जिला, स्थानीय निकाय और कालोनी का चयन करें।
  • फिर कैप्चा दर्ज कर नीचे स्थित “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने इसकी सूची प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं।

वार्डकेतहतकालोनियांकैसेखोजें?

  • इसके लिए आप समग्र पोर्टल पर जाएं।
  • फिर “नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचें।
  • इस अनुभाग में “वार्ड के अंतर्गत कालोनी की सूची देखें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर जो पेज खुलेगा, उसमें आप जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत/जोन, गांव या वार्ड आदि का चयन करें।
  • इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा को दर्ज कर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने कालोनियों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।

ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम या वार्ड की सूची देखें

  • इसके लिए आप समग्र पोर्टल पर जाएं।
  • फिर “नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें” वाले अनुभाग तक पहुंचें।
  • इसके बाद नीचे स्थित “ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम/वार्ड की सूची देखें” पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आप जिला, स्थानीय निकाय, और पंचायत का चयन करें।
  • फिर नीचे स्थित “सूची देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सूची आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी, जिससे आप अपनी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीद है, आपको हमारी दी गई जानकारी उपयोगी लगी होगी।

Leave a Comment