Samagra Parivar ID / Member ID सेसमग्रआईडीकैसेचेकऔरप्रिंटकरें? जानेंपूरीप्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” के सिद्धान्त पर चलते हुए सभी निवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने समग्र ID की सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

इस सेवा के तहत प्रत्येक परिवार को एक 8 अंकों की संख्या दी जाती है, जिसके माध्यम से उनकी बेसिक जानकारी सरकार के पास पहुंचती है। इससे जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना आसान हो जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Samagra Parivar ID / Member ID से समग्र आईडी कैसे चेक और प्रिंट करें।

सदस्य आईडी से समग्र परिवार एवं सदस्य की जानकारी कैसे देखें?

  • सबसे पहले समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करके “समग्र आईडी जाने” अनुभाग में जाएं।
  • “सदस्य आईडी से जानकारी देखें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज खुलने पर “समग्र सदस्य आईडी” और कैप्चा दर्ज करें।
  • इसके बाद तीन बटन दिखाई देंगे:
  • सदस्य की जानकारी
  • परिवार की जानकारी
  • परिवार के सदस्यों की सूची
  • आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित बटन पर क्लिक करें।

परिवार आईडी से समग्र प्रिंट कैसे करें?

परिवार आईडी से समग्र प्रिंट करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “समग्र आईडी जाने ” अनुभाग में जाएं।
  • “परिवार आईडी से” लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज खुलने पर परिवार आईडी और कैप्चा दर्ज करें और “समग्र कार्ड प्रिंट करें” बटन पर क्लिक करें।

परिवार सदस्य आईडी से समग्र प्रिंट कैसे करें?

  • समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “समग्र आईडी जाने” अनुभाग में जाएं।
  • “परिवार सदस्य आईडी से” लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज खुलने पर परिवार सदस्य आईडी और कैप्चा दर्ज करें और “देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप परिवार सदस्य आईडी से समग्र प्रिंट कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर से समग्र सदस्य की प्रोफाइल कैसे देखें?

  • समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “समग्र आईडी जाने” अनुभाग में जाएं।
  • “मोबाइल नंबर से” लिंक पर क्लिक करें।

 पेज खुलने पर निम्नलिखित जानकारी भरें:

  • सदस्य का मोबाइल नंबर
  • सदस्य का आयु वर्ग
  • सदस्य के नाम के प्रथम दो अक्षर
  • कैप्चा दर्ज करें और “देखें” बटन पर क्लिक करें।

जिलेवार पेंडेंसी रिपोर्ट कैसे देखें?

  • समग्र पोर्टल पर जाएं।
  • “समग्र आईडी जाने” अनुभाग में स्क्रॉल करें।
  • सबसे नीचे “जिलेवार पेंडेंसी रिपोर्ट” पर क्लिक करें।

इस प्रकार, समग्र ID की सेवा का उपयोग करके आप आसानी से अपने परिवार और सदस्यों की जानकारी चेक और प्रिंट कर सकते हैं।

Leave a Comment