नामऔरमोबाइलनंबरसेसमग्र ID कैसेचेककरें? जानें

आपको यह जानकारी होगी कि समग्र आईडी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है, जैसे छात्रवृत्ति (स्कूल), सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते दरों पर खाद्य सामग्री (पीडीएस), बीमा, सभी पेंशन योजनाएं, विवाह सहायता, अनुग्रह राशि, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, आम आदमी बीमा, और मातृत्व अवकाश सहायता आदि। समग्र आईडी 8-9 अंकों की एक संख्या होती है।

मध्यप्रदेश राज्य के निवासियों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना आप राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकते। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नाम से समग्र आईडी कैसे खोज सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

नाम से समग्र आईडी कैसे खोजें?

  • Go to https://samagra.gov.in/
  • इसके बाद “समग्र आईडी जाने” वाले अनुभाग में सबसे ऊपर “समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नीचे की तरफ जाते हुए “परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए यहाँ क्लिक करें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • जहां आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:
  • जिला
  • स्थानीय निकाय
  • लिंग
  • नाम (अंग्रेजी में प्रथम तीन अक्षर)
  • ग्राम पंचायत या जोन
  • ग्राम या वार्ड
  • सारी जानकारी भरने के बाद कैप्चा दर्ज करें और नीचे “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

मोबाइल नंबर से समग्र आईडी कैसे जानें?

  • Visit https://samagra.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर “समग्र आईडी जाने” वाले अनुभाग में सबसे ऊपर “समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए “अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर समग्र पर पंजीकृत है, तो आप यहाँ क्लिक कर समग्र आईडी जान सकते हैं” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा, जहां निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी:
  • सदस्य का मोबाइल नंबर
  • सदस्य का आयु वर्ग
  • सदस्य के नाम के दो अक्षर
  • सारी जानकारी भरने के बाद कैप्चा दर्ज कर “देखें” विकल्प पर क्लिक करें और समग्र आईडी देख सकते हैं।

Leave a Comment